परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना क्षेत्र के सब्जी मांडी स्थित श्याम प्लाजा मार्केट में गुरुवार की सुबह एक बैग के दुकान में शार्ट-सर्किट से आग लग गई। अगलगी में दुकान में रखा करीब दो लाख 25 हजार का सामान जलकर राख हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई और लोगों ने दमकल सहित विद्युत विभाग को फोन कर बिजली की आपूर्ति को बंद कराया। करीब दो घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया।
मिली पीड़ित टिकरी निवासी संजीत कुमार ने बताया कि श्याम प्लाजा मार्केट में बैग की दुकान है। प्रतिदिन की तरह बुधवार की देर शाम अपनी दुकान को बंद कर घर चला गया था। गुरुवार की सुबह स्थानीय लोगों ने मोबाइल पर फोन कर बताया कि दुकान में आग लग गई है। सूचना पर पहुंचा तो देखा कि दुकान से आग की लपटे निकल रही हैं । काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया। शार्ट-सर्किट से आग लगी थी। बताया कि आग लगने से करीब दो लाख 25 हजार का सामान जलकर राख हो गया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…