सिवान: मकर संक्रांति की खरीददारी को बाजारों में बढ़ी चहल-पहल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले में मकर संक्रांति 15 जनवरी मनाया जाएगा। इसको लेकर जिला मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्रों में तैयारी चल रही है। बाजारों में गुड़, तिल, लाई आदि की दुकानें सज गई है। शुक्रवार को धूप निकलते ही खरीदारी के लिए लोगों की बाजारों में भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान बाजारों में काफी-चहल पहल देखी गई। शहर तेलहट्टा बाजार, सब्जी मार्केट, श्रद्धानंद बाजार, दरबार रोड, बड़हरिया रोड, महादेवा रोड, श्रीनगर, स्टेशन रोड समेत अन्य बाजारों में काफी चहल-पहल देखी गई।

महाराजगंज, मैरवा, गुठनी, पचरखी, लकड़ी नबीगंज, दारौंदा, भगवानपुर हाट, गुठनी, सिसवन, रघुनाथपुर, बड़हरिया, नौतन, बसंतपुर मुख्यालय के बाजारों में पूरे दिन लोग मकरसंक्राति को ले खरीदारी करते नजर आए। इसके साथ ही लोग धूप का आनंद भी लेते नजर आए। बसंतपुर में बाजार में अदरक 100 रुपये, कच्चा हल्दी 50 रुपये प्रति किलो, उड़द दाल 200 रुपये, काला तिल 200 रुपये, उजला तिल 220 से 250 रुपये, गुड़ 40 से 50 रुपये, लाई 60 रुपये, फरहुई 40 रुपये, चिउरा 20 रुपये से 35 रुपये प्रति किलो बिक रहा है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026