सिवान: श्री कृष्ण बाल मेले का ऑन लाइन किया गया शुभारंभ

  • मेले में 21अगस्त तक कार्यक्रम में ऑन लाइन भाग लेंगे बच्चें
  • इस साल निशुल्क प्रतियोगिता में भाग लेंगे प्रतिभागी

परवेज अख्तर/सिवान: संस्कर भारती द्वारा इस साल कोरोना संक्रमण को देखते हुए ऑन लाइन श्री कृष्ण बाल मेले का आयोजन किया गया है. संस्कार भारती के अध्यक्ष वृजमोहन प्रसाद के अध्यक्षता में आयोजन के अभिभावक लक्ष्मी कान्त साह,मुख्य अतिथि जादुगर विजय,वरीय सदस्य अश्विनी कुमार श्रीवास्तव,मंत्री सुनील कुमार,कोषाध्यक्ष सुनील अरोडा,धीरज ने मंगल दीप प्रज्वलित कर संयुक्त रूप से शुभारंभ किया.संचालन आयोजन के संयोजक अखिलेश मिश्रा ने बताया कि इस वर्ष श्री कृष्ण मेला सोशल मीडिया के द्वारा सम्पन किया जायेगा.

बच्चें अपने घर पर रहते हुये श्री कृष्ण, बलिराम , सुदामा, राधा, योशोदा के रूप में सज कर एवं संगीत नृत्य के कलाकार अपनी प्रस्तुति का छाया चित्र वीडियो बना कर समिति के वॉट्सएप 9472517826,9934090881पर भेजेंगें. यह उत्सव 25अगस्त से 31अगस्त 2021तक मनाई जायेगी.समस्त प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र भेंट किया जायेगा. इस वर्ष निःशुल्क प्रतिभागी भाग लेगें जादुगर विजय ने बताया कि प्रत्येक साल की भांति इस साल भी श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर श्रीकृष्ण बाल मेले का आयोजन बिहार के सभी इकाईयों में वर्चुअल रूप से आयोजित हो रहा है.

यह उत्सव संस्कार भारती के प्रमुख उत्सवों में से एक है.आयोजन को सफल बनाने में नागेन्द्र प्रसाद, भगवान दास, निरज कुमार शर्मा, देवाशिश शास्त्री, मनिष वर्मा,कन्हैया प्रसाद, ओमप्रकाश शर्मा, लव कुमार साहु,ओम बजाज, रजनीश मौर्य के संग सीवान के कलाकार बन्धुओं की अहम भुमिका हो रही है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026