परवेज अख्तर/सिवान: असांव थाने के पचबेनिया गांव निवासी शिक्षक प्रमोद पांडेय हत्याकांड मामले में शनिवार को एसपी शैलेश कुमार सिन्हा जांच को पहुंचे. एसपी ने घटनास्थल पर पहुंच कर जांच किया. इसके बाद मृत शिक्षक के परिजनों से मिले. इस दौरान असांव थानाध्यक्ष के खिलाफ लोगों ने शिकायत की. जिस एसपी ने कहा कि इसकी जांच करायी जा रही है. जांच में अगर थानाध्यक्ष दोषी पाये जाते है तो उनपर कार्रवाई की जायेगी.
शिक्षक हत्या मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के बाद एसपी शैलेश कुमार सिन्हा ने एसआईटी का गठन कर दिया है. एसडीपीओ के नेतृत्व में एसआईटी लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. हत्याकांड में आरोपियों में से एक को गिरफ्तार किया है. वहीं अन्य फरार चल रहे हैं. इस टीम में मैरवा थानाध्यक्ष संजीव कुमार व दरौली थानाध्यक्ष रीतेश मंडल शामिल है. एसआईटी टीम लगातार छापेमारी कर रही है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…