परवेज अख्तर/सिवान: उत्पाद विभाग की टीम ने गुठनी चेकपोस्ट एवं मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ललित बस स्टैंड आदि जगहों ड्रोन एवं श्वान दस्ता की मदद से छह शराब तस्करों को गिरफ्तार किया । मामले में उत्पाद अधीक्षक प्रियरंजन ने बताया कि समाहर्ता के आदेश के आलोक में मद्यनिषेध नीति के सफल के लिए छापेमारी की गई।
इसमें शराब बेचने के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया। छापेमारी अभियान के दौरान 141.300 लीटर विदेशी शराब एवं 45.000 लीटर देसी शराब बरामद की गई। एक आटो को भी जब्त किया गया। बताया कि गिरफ्तारी में सोनू कुमार, मुन्ना सिंह, नीतीश कुमार, सत्यम पाठक, रितीक कुमार, पियुष कुमार शामिल है। छापेमारी में इंस्पेक्टर रामप्रीति कुमार, अनि मनोज कुमार राय, सअनि धमेंद्र कुमार राम, सअनि कविंद्र कुमार, धनंजय कुमार एवं विरेंद्र कुमार आदि शामिल थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…