सिवान: विधानसभा अध्यक्ष की पत्नी की मनी छठवीं पुण्यतिथि

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के लखरांव स्थित बिहार विधानसभा अध्यक्ष सह सदर विधायक अवध बिहारी चौधरी के आवास पर शनिवार को उनकी धर्मपत्नी चंद्रपति देवी की छठवीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान प्रार्थना सभा आयोजित कर उनके तैलचित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। कार्यक्रम का प्रारंभ प्रारंभिक हवन-पूजन से किया गया। इस अवसर पर सुरुचि भाेज का आयोजन किया गया।

माैके पर बड़हरिया विधायक बच्चा पांडेय, रघुनाथपुर विधायक हरिशंकर यादव, जीरादेई विधायक अमरजीत कुशवाहा, पूर्व मंत्री इंद्रदेव प्रसाद, पूर्व विधायक रमेश सिंह कुशवाहा, शिवधारी दुबे, राजद जिलाध्यक्ष परमात्मा राम, जिला पार्षद रेनू यादव, जिला प्रवक्ता उमेश कुमार, हरेंद्र सिंह पटेल, श्रीकांत यादव, आजम अली, इम्तियाज आलम, बाबुद्दीन आजाद, फरीद बाबू, चंद्रिका राम, हरिश्चंद्र जायसवाल, जयप्रकाश चौधरी, मुजफ्फर इमाम, सुभाष सोनी सहित काफी संख्या में जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता व बुद्धिजीवी वर्ग के लोग मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026