परवेज अख्तर/सिवान: जंक्शन के प्लेटफार्म एक से जीआरपी ने शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. जीआरपी प्रभारी सुधीर कुमार ने बताया कि गोरखपुर से चलकर छपरा को जाने वाली 05156 छपरा एक्सप्रेस से यूपी से शराब लेकर आ रहा एक शराब तस्कर को प्लेटफार्म संख्या एक से गिरफ्तार कर लिया गया. जैसे ही गुरुवार की सुबह गाड़ी प्लेटफार्म एक पर पहुंची तो एक व्यक्ति दो बैग लेकर तेजी में जाने लगा.
जहां शक के आधार पर उसे रोककर तलाशी ली गई तो उसके बैग से शराब बरामद की गई. शराब तस्कर की पहचान सारण जिले के बनियापुर थाना क्षेत्र के पैगंबरपुर गांव निवासी अब्दुल वाहिद खान का पुत्र औरंगजेब खान उर्फ लड्डू खान के रूप में की गई. वहीं उसके बैग से 24 बोतल किंगफिशर बीयर जबकि एक बड़ी बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गई है. इधर शराब तस्कर से पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…