सिवान: सुरक्षा के लिए बूथों पर मुस्तैद दिखे जवान

परवेज अख्तर/सिवान: छठे चरण के मतदान को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम शनिवार को किए गए थे । मतदान केंद्रों पर मतदान पैरामिलिट्री की निगरानी में हुआ। सभी थानाध्यक्ष अपने- अपने क्षेत्र में सभी बूथों का दिन भर दौरा करते रहे। इसके अलावे सीएसएफ, बीएसएफ के जवान के साथ-साथ स्थानीय पुलिस भी बूथों पर भ्रमण करते रहे। सभी बूथों पर सुबह छह बजे से ही मतदाताओं का कतार लगनी शुरू हो गई ।

फिर सात बजे से शांतिपूर्ण वातावरण में मतदान शुरू हो गया। पहली बार मतदान करने पहुंचे युवाओं में काफी उत्साह देखा गया। मतदान केंद्रों के पास प्रत्याशी सहित किसी को भटकने की छूट नहीं थी। प्रत्याशियों के पोलिंग एजेंटो पर भी मतदान कर्मियों व पुलिस-प्रशासन की कड़ी नजर थी। जिला प्रशासन के आला अधिकारियों सहित दंडाधिकारी पूरे दिन मतदान केंद्रों का भ्रमण कर जायजा लेते रहे। हल्की-फुल्की नोकझोंक की खबर मिलते ही अधिकारी वहां पहुंच जाते थे। वहीं पुलिस की बाइकर्स टीम भी लोगों को भयमुक्त मतदान करने को ले गश्त कर जागरूक करती रही। इससे कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026