परवेज अख्तर/सिवान: एसपी शैलेश कुमार सिन्हा ने गुरुवार की शाम को नौतन थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान विधि व्यवस्था तथा लंबित मामलों के निष्पादन का निर्देश दिया। उन्होंने मारपीट, लूट, हत्या आदि से संबंधित विभिन्न लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए सभी मामलों को यथाशीघ्र निपटारा करने का दिशा निर्देश दिया। ज्ञात हो कि थाना क्षेत्र में हुए पिछले आपराधिक मामलों में पुलिस प्रशासन की सक्रियता भी बढ़ी है।
ऐसे ही मामलों की समीक्षा करने के साथ-साथ एसपी द्वारा सभी लंबित मामलों की भी समीक्षा की गई। उन्होंने थानाध्यक्ष सहित सभी पुलिस पदाधिकारियों को उचित दिशानिर्देश देते हुए सभी लंबित मामलों को त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया। इस मौके पर थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार सहित सभी पुलिस पदाधिकारी भी मौजूद थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…