अवैध शराब कारोबारियों के प्रति कड़े मुंड में सिवान एसपी डॉ अभिनव कुमार

  • जी.बी.नगर थाना इलाका में अब अवैध शराब के कारोबारियों की खैर नहीं
  • पुलिस दबिश के कारण दूसरे राज्यों में पलायन कर रहे हैं अवैध शराब के कारोबारी
  • इंस्पेक्टर श्री प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस कर रही है नाव से छापेमारी

✍️परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ:
हाल में हीं जहरीली शराब पीने से सिवान के सीमावर्ती गोपालगंज समेत कई जिलों में मौत की पुष्टि के बाद जहां एक ओर अवैध शराब के कारोबारियों पर नकेल कसने के लिए बिहार सरकार पूरी तरह से कमर कस चुकी है तो दूसरी तरह सिवान पुलिस द्वारा भी अवैध शराब के बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।सिवान पुलिस की बढ़ी सक्रियता के कारण अवैध शराब के कारोबारियों में हड़कंप सा मचा हुआ है।सिवान एसपी डॉ.अभिनव कुमार के दिशा निर्देश के आलोक में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में एक पुलिस टीम का गठन कर विभिन्न इलाकों में लगातार छापेमारी कराया जा रहा है।इसी कड़ी में सिवान के जी.बी. नगर थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर श्री प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन कर अपने मुखवीरों के अनुसार क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में लगातार छापेमारी की जा रही है।

इस दौरान पुलिस ने कई अवैध शराब के पुराने अड्डों पर छापेमारी करते हुए दर्जनों लीटर अर्ध निर्मित शराब को नष्ट करते हुए सैकड़ों लीटर अवैध शराब बरामद की है।यहां बताते चले कि इंस्पेक्टर श्री प्रमोद कुमार सिंह के द्वारा इलाके के संदिग्ध ठिकानों पर अवैध शराब के कारोबारियों पर नकेल कसने के लिए फिल्मी अंदाज में छापेमारी की जा रही है।उधर पुलिस की हो रही लगातार छापेमारी से अवैध शराब के कारोबारियों में हड़कंप सा मचा हुआ है।उधर क्षेत्रों में हो रही लगातार छापेमारी के कारण अवैध शराब के कारोबारी अपने शराब के धंधे को बंद कर दूसरा कोई धंधा अख्तियार करने पर मजबूर हो गए हैं।

पुलिस दबिश के कारण कई रिकॉर्डेड अवैध शराब के कारोबारी अपने घर छोड़कर, मजदूरी वास्ते दूसरे राज्यों में पलायन करना शुरू कर दिया है।यहां बताते चलें कि अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध इस थाना क्षेत्र में लगातार छापेमारी जारी है,इस दौरान पुलिस टीम द्वारा कई अवैध शराब की भटियां को ध्वस्त करते हुए अवैध शराब के कारोबारियों पर नकेल कस रही है।जिससे अवैध शराब के कारोबारियों में हड़कंप सा मचा हुआ है,जी.बी.नगर पुलिस द्वारा अवैध शराब के कारोबारियों पर नकेल कसने तथा धरपकड़ के लिए नाव से छापेमारी की जा रही है।नाव पर सवार होकर पुलिस गोपनीय रूप से छापेमारी में जुटी हुई है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026