सिवान: एसपी ने थानाध्यक्षों के साथ की समीक्षा बैठक

परवेज अख्तर/सिवान: समाहरणालय स्थित एसपी कार्यालय में बुधवार को एसपी शैलेश कुमार सिन्हा ने एसडीपीओ, सभी इंस्पेक्टर एवं थानाध्यक्षों के साथ डीजीपी आरएस भट्टी के आदेशों की जानकारी देते हुए समीक्षा बैठक की। जिले में बढ़ रही लूट-पाट एवं हत्या की घटनाओं में कमी लाने और अपराध नियंत्रण के लिए एसपी ने सभी थानाध्यक्षों और वरीय पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया। शराब के मामले पर कहा कि हर हाल में शराब तस्करों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करें।

मीटिंग में जिले के सभी थानाध्यक्षों से अपराध नियंत्रण पर विशेष ध्यान देने का निर्देश देने के बाद प्रत्येक थाने में आपराधिक घटनाओं, लूट-पाट, हत्या सहित अन्य घटनाओं में अब तक प्रशासनिक कार्रवाई और उपलब्धि के बारे में जाना। वारदात के बाद क्या कार्रवाई हुई और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए क्या-क्या प्रयास हुए। मीटिंग में सदर एसडीपीओ फिरोज आलम, महाराजगंज एसडीपीओ पोलस्त कुमार, नगर थाना इंस्पेक्टर सुदर्शन राम, अंचल पुलिस निरीक्षक मुफस्सिल जयप्रकाश पंडित, थानाध्यक्ष पचरूखी राम बालक यादव, हुसैनगंज थानाध्यक्ष विजय कुमार यादव, मुफस्सिल थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सहित अन्य थानों के थानाध्यक्ष शामिल हुए।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026