परवेज अख्तर/सिवान: एसपी श्री शैलेश कुमार सिन्हा ने शुक्रवार की देर रात्रि बड़हरिया थाना का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने तेतहली पंचायत के हरपुर मोड़ स्थित अंशु मोबाइल के संचालक को 11 अगस्त की दोपहर गोली मारकर घायल करने की घटना की समीक्षा की। एसपी ने बड़हरिया थानाध्यक्ष को फटकार लगाते हुए कार्रवाई का निर्देश दिया। जांच के बाद एसपी ने एसडीपीओ फिरोज आलम के नेत़ृत्व में एक टीम गठित कर विभिन्न संदिग्ध जगहों पर टीम बनाकर छापेमारी का निर्देश दिया।
छापेमारी देर रात चलती रही। पुलिस ने छापेमारी के दौरान आधा दर्जन संदिग्धों को हिरासत में लिया है। मामले में एसपी श्री सिंह ने बताया कि दुकानदार को गोली मारने की घटना को लेकर बड़हरिया थाना का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान कांड की समीक्षा हुई तथा थानाध्यक्ष को दिशा-निर्देश दिया गया। गठित टीम इस मामले की जांच कर छापेमारी कर रही है।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…