परवेज अख्तर/सिवान: समाहरणालय परिसर स्थित एसपी कार्यालय से एसपी शैलेश कुमार सिन्हा ने सोमवार को सिवान पुलिस के फेसबुक आईडी से लाइव होकर लोगों से सीधे संवाद की। इस दौरान फेसबुक लाइव से जुड़कर लोगों ने कमेंट बाक्स में जाकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया। एसपी के इस पहल की सारण डीआईजी विकास कुमार के साथ साथ जिले के लोगों ने भी सराहना की। एसपी ने कहा कि फेसबुक लाइव के माध्यम से संवाद कर लोगों की समस्या जानने का प्रयास किया गया।
इससे कई फायदे लोगों को होना है। पहला कि फेसबुक लाइव के माध्यम से लोग अपनी समस्या रख रहे है। शिकायतों का समाधान ना होने की वजह से अक्सर लोग परेशान दिखाई देते हैं। फेसबुक लाइव के जरिए गुड्डू ने कहा कि मैं पुलिस मित्र बनना चाहता हूं, ताकि लोगों को पुलिस प्रशासन के बारे में जानकारी दे सकूं। रजनीश गुप्ता ने कहा कि चैनपुर ओपी प्रभारी द्वारा लोक शिकायत के आदेश का पालन नहीं कर रहे है। राणा अभिषेक कुमार सिंह ने कहा कि उन्हें झूठा केस में फंसाया गया है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…