सिवान: विभिन्न कांडों में फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी को ले एसपी ने की छापेमारी, दो गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सिवान: कई महीनों से फरार चल रहे वारंटियों व विभिन्न कांडों के आरोपितों की गिरफ्तारी को ले एसपी सख्त रुख अख्तियार किया है। वे आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए शुक्रवार की रात महाराजगंज एवं दारौंदा थाना पहुंचे तथा पुलिस पदाधिकारियों को कई निर्देश दिए। इस दौरान महाराजगंज थाना क्षेत्र से दो वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। जानकारी के अनुसार एसपी शैलेश कुमार शुक्रवार की मध्य रात्रि महाराजगंज पहुंचकर पुलिस अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते रहे। एसपी ने महाराजगंज एवं दारौंदा थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर छापेमारी की।

इसमें किसी मामले में फरार चल रहे महाराजगंज पुरानी बाजार निवासी सन्नी कुमार तथा सिकटिया निवासी नागेंद्र प्रसाद को गिरफ्तार किया गया। महाराजगंज थाने में देर रात एसडीपीओ पोलस्त कुमार, थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह, दारौंदा थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार प्रभाकर के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। एसपी ने कहा कि रात्रि गश्त में कोई कोताही न बरतें जो भी वारंटी है उसे गिरफ्तार करें।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026