सिवान: एसपी ने महाराजगंज थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह सहित कई थानों के थानाध्यक्षों को लगाई फटकार

✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
सिवान एसपी कार्यालय में मंगलवार को पुलिस अधीक्षक श्री शैलेश कुमार सिन्हा ने जिले के पुलिस पदाधिकारियों संग मासिक बैठक की।बैठक में कांडों की थानावार समीक्षा करते हुए एसपी ने महाराजगंज थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह सहित कई थानों के थानाध्यक्षों को फटकार लगाई।इसके बाद एसपी ने थाना में दर्ज कांडों का निपटारा, आरोपियों व वारंटियों की गिरफ्तारी,एसपी कार्यालय से भेजे गए जनता दरबार से संबंधित मामलों के निपटारा,घटित हत्या,लूट,चोरी, दुष्कर्म, दहेज हत्या आदि से संबंधित कांडों की भौतिक स्थिति से अवगत हुए।बैठक के दौरान सभी थानाध्यक्ष को आगामी पर्व/त्योहार पर थाना क्षेत्र में चौकसी बरतने व पर्व को शांतिपूर्वक संपन्न कराने का निर्देश दिया।

बैठक में लंबित वारंट व उसके निष्पादन तथा कांड में शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी की जानकारी ली।बैठक में पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय विनोद कुमार, सदर एसडीपीओ फिरोज आलम,महाराजगंज एसडीपीओ पोलस्त कुमार,अंचल पुलिस निरीक्षक मुफस्सिल जयप्रकाश पंडित,नगर थाना इंस्पेक्टर सुदर्शन राम,जीबी नगर थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार,बसंतपुर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार, भगवानपुर थानाध्यक्ष संजीव कुमार,गोरेयाकोठी थानाध्यक्ष सूरज कुमार,लकड़ी नवीगंज ओपी प्रभारी अजीत कुमार,पचरूखी थानाध्यक्ष रामबालक यादव,हुसैनगंज थानाध्यक्ष विजय कुमार यादव,सराय ओपी प्रभारी उपेंद्र सिंह,महादेवा ओपी प्रभारी कुंदन पांडेय,असांव थानाध्यक्ष विपिन कुमार,मुफस्सिल थानाध्यक्ष अरविंद कुमार,मैरवा थानाध्यक्ष मनोज कुमार,गुठनी थानाध्यक्ष रणधीर कुमार सहित अन्य थानों के थानाध्यक्ष उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026