✍️परवेज अख्तर/ एडिटर इन चीफ: सिवान एसपी श्री शैलेश कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को कई पुलिस पदाधिकारियों को कार्यहीत में तत्काल प्रभाव से थाना एवं ओपी से स्थानांतरण किया है। एसपी ने बताया कि पुअनि पंकज कुमार को थानाध्यक्ष भगवानपुर हाट से बड़हरिया थानाध्यक्ष बनाया है। जबकि पुअनि प्रवीण कुमार प्रभाकर को बड़हरिया थानाध्यक्ष से कपुअनि अनुसंधान इकाई नगर थाना में भेजा दिया है।
पुअनि ध्रुव प्रसाद को जामो बाजार थानाध्यक्ष से कपुअनि अनुसंधान इकाई नगर थाना में स्थानांतरण किया है। वहीं पुअनि संजीव कुमार अभियोजन कोषांग पुलिस कार्यालय से भगवानपुर हाट थानाध्यक्ष बनाया है। बताया कि गुठनी थाना में पदस्थापित पुअनि अभिमन्यु कुमार को गुठनी थानाध्यक्ष एवं चैनपुर ओपी में पदस्थापित पुअनि अभिनंदन यादव को चैनपुर ओपी प्रभारी बनाया है। एसपी ने इन पदाधिकारी को शीघ्र अपने-अपने नये पदस्थापन पर योगदान करने का आदेश दिया है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…