सिवान: टीवी संबंधित जागरूकता के लिए जेल में चलेगा विशेष अभियान

परवेज अख्तर/सिवान: विश्व टीबी दिवस पर मंडल कार में बंद बंदियों में टीबी की जांच, उपचार तथा जागरुकता के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसको लेकर राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी यक्ष्मा विभाग पटना डा. बाल कृष्ण मिश्र द्वारा पत्र जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि भारत में प्रतिवर्ष लगभग 5,24,000 लोगों की मौत टीबी के कारण होती है। जो दुनिया के अन्य देशों से ज्यादा है। जेल में रह रहे बंदियों में जन सामान्य की अपेक्षा टीबी होने का ज्यादा जोखिम होता है। जेल में रह रहे बंदियों को उच्च जोखिम मानते हुए टीबी की पहचान, जांच एवं उपचार की निरंतरता सुनिश्चित की जाए। बता दें कि टीबी उन्मूलन को लेकर विभिन्न स्तर पर प्रयास किया जा रहा है।

इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग प्रतिबद्ध है। इसी कड़ी में टीबी के प्रति जन-जागरुकता फैलाने के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है। जारी पत्र में कहा गया है कि 24 मार्च को विश्व यक्ष्मा दिवस के अवसर पर राज्य के सभी जेलों में बंदियों एवं कर्मियों के बीच टीबी के बारे में व्यापक जानकारी हेतु जागरूकता कार्यक्रम तथा 25 मार्च से 13 अप्रैल के बीच जिला यक्ष्मा केंद्र के कर्मियों के माध्यम से लक्षणों के आधार पर स्क्रीनिंग कर टीबी की जांच, उपचार सुनिश्चित की जानी है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026