✍️परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ: नगर थाना में शुक्रवार को शांति समिति की बैठक नगर थाना इंस्पेक्टर जयप्रकाश पंडित की अध्यक्षता में की गई। बैठक में मुख्य रूप से धनतेरस, दीपावली और छठ के सफल आयोजन पर विचार विमर्श किया गया। सदस्यों ने बताया कि विशेषकर पुराना बाटा मोड़ से लेकर डीएवी कालेज मोड़ तक गश्त की व्यवस्था की जाए। बाजार में विशेषकर महिला पुलिस की प्रतिनियुक्ति पर बल दिया गया। छठ पूजा में अत्यंत भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सारे घाटों का भौतिक रूप से निरीक्षण करने पर भी चर्चा हुई।
व्रतियों की सुविधा के लिए घाटों का बैरिकेडिंग भी की जाएगी। पूर्व की भांति इस बार भी सारे चिह्नित स्थानों पर पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। यह भी तय किया गया कि दिवाली के बाद सारे घाटों का भौतिक निरीक्षण किया जाए। बैठक में शांति समिति के वरीय सदस्य मुमताज अहमद,राजीव रंजन राजू, प्रमिल कुमार गोप,सुधीर कुमार जयसवाल,कैलाश कश्यप, सैयद माज अर्फी, ,फजल अली, प्रो असरार अहमद, सलीम सिद्दीकी , मोहम्मद कलीम, उमैर फरीद, डा अली असगर ,दयानंद, चांद अली उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…