सिवान: छपरा-अजमेर-छपरा के बीच चलेगी विशेष गाड़ी

परवेज अख्तर/सिवान: सिवान रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए गाड़ी संख्या 05103/05104 छपरा-अजमेर-छपरा विशेष गाड़ी का संचालन किया जाएगा। गाड़ी संख्या 05103 छपरा-अजमेर 25 जनवरी 2023(बुधवार) को तथा 05104 अजमेर-छपरा 30 जनवरी 2023 (सोमवार) को एक फेरे के लिए चलाई जाएगी।

जनसंपर्क अधिकारी वाराणसी अशोक कुमार ने बताया कि गाड़ी संख्या 05103 छपरा-अजमेर 25 जनवरी बुधवार को छपरा से 20:30 बजे प्रस्थान कर,सिवान से 21:30 बजे, देवरिया सदर से प्रस्थान कर दूसरे दिन गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, बाराबंकी, बादशाहनगर, ऐशबाग, कानपुर सेंट्रल, कनौज, फरुखाबाद, कासगंज, हाथरस सिटी, मथुरा जंक्शन, अछनेरा जं, भरतपुर, बांदीकुई, जयपुर, मदार छूटकर अजमेर 23:05 बजे पहुंचेगी।

वापसी यात्रा में गाड़ी संख्या 05104 अजमेर-छपरा विशेष गाड़ी का संचालन 30 जनवरी सोमवार को अजमेर से 00:45 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन मदार से विभिन्न स्टेशन होते हुए सिवान से 02:10 बजे छूटकर 03:15 बजे छपरा पहुंचेगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026