परवेज अख्तर/सिवान: रेलवे प्रशासन द्वारा छठ पूजा में यात्रियों की हो रही अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए 05075/05076 छपरा-आनंद बिहार टर्मिनस-छपरा छठ पूजा विशेष गाड़ी का संचालन 20 एवं 23 नवंबर को छपरा से तथा 21 एवं 24 नवंबर को आनंद बिहार टर्मिनस से दो फेरों के लिया किया जाएगा।
वाराणी मंडल के जनसंपर्क पदाधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि 05075 छपरा-आनंद बिहार टर्मिनस छठ पूजा विशेष गाड़ी 20 एवं 23 नवंबर को छपरा से 17.45 बजे प्रस्थान कर सिवान से 18.30 बजे, देवरिया सदर, गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती, गोण्डा, दूसरे दिन बुढ़वल, सीतापुर, बरेली तथा मुरादाबाद से छूटकर आनंद बिहार टर्मिनस 11.50 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में 05076 आनंद बिहार टर्मिनस-छपरा छठ पूजा विशेष गाड़ी 21 एवं 24 नवंबर को आनंद बिहार टर्मिनस से 14.45 बजे प्रस्थान कर मुरादाबाद, बरेली, दूसरे दिन सीतापुर, बुढ़वल, गोण्डा, बस्ती से खलीलाबाद, गोरखपुर, देवरिया सदर, तथा सिवान से 08.30 बजे छूटकर छपरा 09.30 बजे पहुंचेगी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…