परवेज अख्तर/सिवान: शहर के राजेंद्र स्टेडियम में रविवार को जिला क्रिकेट लीग का दूसरा मैच स्पोर्ट्स क्लब बनाम फरहान क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया। इसमें स्पोर्ट्स क्लब की टीम 136 रन से जीत हासिल की। मैच शुरुआत में टास जीतकर स्पोर्ट्स क्लब की टीम बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 231 रन बनाई। स्पोर्ट्स क्लब की तरफ से मनीष यादव ने सर्वाधिक 88 रन नाबाद और आदित्य कुमार ने 50 रन का योगदान दिया। फरहान क्रिकेट एकेडमी के तरफ से रितिक तथा विशाल ने दो-दो विकेट लिए।
जवाब में खेलने उतरी फरहान क्रिकेट एकेडमी की टीम 23 ओवर में 95 रन पर आल आउट हो गई। स्पोर्ट्स क्लब चंदन यादव ने चार विकेट लिए। इस प्रकार स्पोर्ट्स क्लब की टीम 136 रनों से जीत दर्ज की। निर्णायक की भूमिका में नदीम असरार तथा शशिकांत चौरसिया थे। सचिव नंदन कुमार सिंह ने बताया कि कल का मैच स्पोर्ट्स क्लब वर्सेस स्पार्टन क्रिकेट क्लब तथा दूसरा मैच बबलू एकेडमी और फरहान एकेडमी के बीच होगा। मुख्य अतिथि में सुधांशु कुमार सिंह, अभिषेक सिंह थे। इस मौके पर नंदन सिंह, मनीष गिरि, सोनू गुप्ता, प्रभाष चंद्रा समेत काफी संख्या में खेलप्रेमी मौजूद थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…