सिवान: दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में शामिल हुए प्रदेश स्तर के नेता

परवेज अख्तर/सिवान: सिवान शहर के आनंद नगर स्थित एक पैलेस में शनिवार को भाजपा अल्पंसख्यक मोर्चा के द्वारा दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन अल्पंसख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सैय्यद माज अरफी के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान कार्यक्रम की शुरूआत वंदे मातरम गान के साथ किया गया। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह पूर्व उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैनने उपस्थित भाजपा नेताओं द्वारा संयुक्त रूप से दिप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से हम अपने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित कर रहे हैं। समाज के हर वर्ग को लेकर चलने का काम भारतीय जनता पार्टी द्वारा किया जाता है। प्रदेश उपाध्यक्ष सैयद माज अरफी ने बताया कि इस कार्यक्रम के दूसरे दिन बिहार प्रदेश स्तर के वरीय नेता, पूर्व मंत्री, केंद्रीय मंत्री शामिल होंगे।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अल्पसंख्यक वर्ग का उत्थान व विकास के साथ-साथ मुस्लमानों के हक के ऊपर चर्चा करना है। सभी कार्यकर्ताओं और जिलाध्यक्षों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है कि कैसे अल्पसंख्यक समाज के बीच जाकर उन्हें पार्टी से जोड़ा जाए।इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पाण्डेय, पूर्व जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह, पूर्व एमएलसी मनोज सिंह, मुकेश कुमार बंटी, जिला उपाध्यक्ष राहुल तिवारी, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री अब्दुल रहमान, प्रदेश अध्यक्ष तुफैल खान कादरी, प्रदेश उपाध्यक्ष मो.नौशाद, बिहार भाजपा प्रशिक्षण शिविर के सह संयोजक आनन्द पाठक, प्रशिक्षण प्रभारी मृत्युंजय झा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष हैप्पी यादव, अजय पांडे, नवल किशोर, गणेश प्रसाद, नीतीश कुशवाहा उपस्तिथ रहे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026