परवेज़ अख्तर/सिवान:
शहर के खादी भंडार स्थित उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक में बीते सोमवार की रात्रि चोरों ने बैंक की शटर गैस कटर से काटकर चोरी की घटना को अंजाम दिया था.ग्रामीण बैंक की शाखा से चोरों ने रुपये की अलमीरा समझ कागजात से भरी एक अलमीरा की चोरी कर ली थी. चोर कैश रूम का ताला नहीं तोड़ सके थे.जिसके कारण बैंक में कैश सुरक्षित बच गयी. मंगलवार की सुबह बैंक का शटर टूटा देख बगल के दुकानदार भोला चौधरी ने सहायक प्रबंधक मधु कुमारी को इसकी सूचना दिया.सूचना पर सभी बैंक कर्मचारी बैंक पहुंचे और इसकी सूचना पुलिस को दी. तभी से पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरो की तलाश में जुटी हुई थी. लेकिन एक सप्ताह के अंदर ही पुलिस चोरी की गई सामानों तक पहुंच गई और सामान बरामद कर लिया.
इस संबंध में मुफस्सिल थानाध्यक्ष मदन सिंह ने बताया कि उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक से चोरी की गई अलमीरा लखराव गांव के रेलवे लाइन के समीप एक सरसों के खेत से बरामद की गई है.उन्होंने यह भी बताया कि रविवार की संध्या शौच करने के लिए एक व्यक्ति गया हुआ था उसने देखा कि सरसों क्षेत्र में अलमीरा है. जिसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी पुलिस गुप्ता स्थल पर पहुंच बैंक के सारे कागजात बरामद कर लिया. वहीं उन्होंने यह भी बताया है कि जल्द ही चोरों की गिरफ्तारी हो जाएगी और चोर कहीं दूर के नहीं है उसी क्षेत्र के हैं.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…