सिवान: मुफस्सिल थाना परिसर से चोरी हुई स्कॉर्पियो बरामद

परवेज अख्तर/सिवान: मुफस्सिल थाना पुलिस ने थाना परिसर से चोरी हुई स्कॉर्पियो को बुधवार की रात्रि बरामद कर लिया.बताते चलें कि बीते 5 जून की रात्रि गुप्त सूचना के आधार पर मुफस्सिल थाना पुलिस ने 27 कार्टून शराब के साथ एक सफेद रंग की स्कार्पियो को जफरा गांव के समीप से बरामद किया था और उसे थाने में लाकर जप्त कर ली गई .लेकिन वही स्कॉर्पियो अगले 6 जून को चोरों ने मुफस्सिल थाना परिसर से चोरी कर ली.जिसके बाद पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और पुलिस स्कॉर्पियो की बरामदगी के लिए दरौली , गुठनी, नौतन थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में छापेमारी कर रही थी .लेकिन स्कॉर्पियो का कहीं पता नहीं चल सका. वही शक के आधार पर स्कॉर्पियो चोरी मामले में नौतन थाना क्षेत्र के पिपरा गांव निवासी प्रिंस कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

लेकिन प्रिंस के जेल जाने के बाद भी स्कॉर्पियो का कहीं पता नहीं लग रहा था. तभी बुधवार की रात्रि पुलिस को सूचना मिली कि एक लावारिस हालत में भादा गांव के समीप स्थित संघमित्रा पब्लिक स्कूल के बगल में स्कॉर्पियो खड़ी है. पुलिस स्कॉर्पियो को जप्त करते हुए थाने लेकर आई और जांच में जुट गई .स्कॉर्पियो का चेचिस नंबर मिलान किया गया तो बरामद स्कॉर्पियो और चोरी की गई स्कॉर्पियो का चेचिस नंबर मिल रहा था जबकि इंजन नंबर नहीं मिल पा रहा था. प्रभारी थानाध्यक्ष राजेश कुमार का कहना है कि एफएसएल टीम के माध्यम से स्पष्ट होगा कि स्कॉर्पियो वही है या नहीं . हालांकि अभी इस मामले में जांच चल रही है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026