परवेज अख्तर/सिवान: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बाईपास रोड में तेज रफ्तार डम्पर की टक्कर से एक सब इंस्पेक्टर घायल हो गया.घायल इंस्पेक्टर अशोक दस का पुत्र ब्रजेश कुमार दास बताया जाता हैं.प्राप्त जानकारी के अनुसार जमुई थाना में तैनात सब इंस्पेक्टर बृजेश कुमार दास किसी काम को लेकर सिवान आया हुआ था और वह सीवान बाईपास से गुजर ही रहा था तब तक तेज रफ्तार डंपर ने उसे टक्कर मार दी जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया.
जहां आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया और चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया. वहीं चिकित्सकों की मानें तो सब इंस्पेक्टर की स्थिति नाजुक बताई जा रही है.’
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…