✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
रेलवे प्रशासन द्वारा ग्रीष्मकाल में यात्रियों की अत्यधिक भीड़ को ध्यान में रखते हुए यात्री सुविधा हेतु पूर्व से चलाई जा रही 05063 छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी का संचालन 30 जून को एवं 05064 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-सिवान ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी का संचालन दो जुलाई को एक फेरे के लिए बढ़ा दिया गया है।
जनसंपर्क अधिकारी वाराणसी अशोक कुमार ने बताया कि 05063 छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 30 जून को छपरा से 16.15 बजे प्रस्थान कर सिवान से 17.25 बजे गोरखपुर, गोण्डा, कानपुर सेंट्रल होते हुए लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी। वहीं वापसी यात्रा में 05064 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-सिवान ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी दो जुलाई को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 12.45 बजे प्रस्थान कर विभिन्न स्टेशन होते हुए तीसरे दिन सिवान 03.15 बजे पहुंचेगी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…