सिवान: अधिवक्ता संघ में मनाई गई स्वामी विवेकानंद की जयंती

परवेज अख्तर/सिवान: शहर स्थित जिला अधिवक्ता संघ भवन सभागार में शनिवार को अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद सिवान इकाई द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रो. रवींद्रनाथ पाठक, प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कुमार तिवारी, जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष शंभू दत्त शुक्ला, पूर्व अध्यक्ष पांडेय रामेश्वरी प्रसाद, वरीय अधिवक्ता शिवनाथ सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

इस दौरान स्वामी विवेकानंद जीवनी पर चर्चा करते हुए आदर्शों को आत्मसात करने पर बल दिया गया। साथ ही साथ अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद के उद्देश्य पर भी प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता चंद्रशेखर सिंह ने किया। इस मौके पर महामंत्री दिलीप कुमार श्रीवास्तव, राजीव रंजन राजू, मनोज सिंह, संजय कुमार सिंह, गणेश राम, दिनेश सिंह, रघुवर सिंह समेत आदि अधिवक्ता उपस्थित थे। कायर्कक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026