परवेज अख्तर/सिवान: बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ सीवान सदर के अनुमंडल उप सचिव राकेश कुमार सिंह एवं पचरुखी सचिव जय प्रकाश सिंह ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि जिला के शिक्षकों का वेतन के अभाव में माली हालत खराब हो गई हैं. नेताद्वय ने बताया कि राज्य से एसएसए मद में शिक्षकों के वेतन भुगतान हेतु एक सप्ताह पूर्व में राशि निर्गत की गई थी.
राज्य परियोजना निदेशक ने शिक्षकों का मई माह का भुगतान कर राज्य को सूचना देने को कहा था. वहीं जीओबी मद में पूर्व से ही राशि उपलब्धता के बावजूद भी वेतन भुगतान लंबित रखा गया है. जिले का शिक्षा विभाग शिक्षकों की समस्याओं को हमेशा नजरअंदाज करते रहता है. जिसका खमियाजा शिक्षकों को भुगतना पड़ता है. शिक्षक नेताओं ने जिलाधिकारी से इस संबंध में जल्द जानकारी देने की भी बात कही.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…