परवेज अख्तर/सिवान: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भदौरा पश्चिम टोला में गंडक नदी में नहाने गया एक किशोर की डूबने से मौत हो गई. घटना के संबंध में स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की दोपहर तकरीबन 12:15 बजे झमाझम बारिश हो रही थी. इस दौरान अन्य युवकों के साथ किशोर भी नहाने के लिए गंडक नदी में गया था. जहां वह नदी पार किया और उधर से लौटने के दौरान नदी में बह रही तेज धार की चपेट में आ गया जहां उसकी डूबने से मौत हो गई.
मौत के बात स्थानीय लोगों के सहयोग से शव को ढूंढ कर पानी से निकाला गया और इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी. जहां पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. किशोर की पहचान भदौरा पश्चिम टोला गांव निवासी राजेश सहनी का पुत्र सुशील कुमार के रूप में की गई. मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…