सिवान: तीन दिनों से लापता किशोर का नहीं चला पता, अनहोनी की आशंका

परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना क्षेत्र के डीएवी मोड़ के समीप से तीन दिन पहले एक किशोर लापता हो गया. मामले में किशोर के पिता राम नगर सतपोखरिया निवासी नयन गुप्ता ने थाना में प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया हैं. आवेदन में कहा है कि पुत्र आनंद नगर स्थित इमानुएल स्कूल में पढ़ता है और स्कूल द्वारा शिकायत मिली थी कि आपका पुत्र बदमाशी कर रहा है. शिकायत मिलने के बाद 29 अगस्त को विद्यालय में गया. विद्यालय की शिकायत सुनने के बाद अपने पुत्र को साथ में ही लेकर घर के लिए चला. मेरा पुत्र साइकिल से था और मैं बाइक से. हम दोनों साथ-साथ डीएवी कॉलेज के समीप तक आए.

जिसके बाद मैं आगे निकल गया और मेरा पुत्र साइकिल से आ रहा था, लेकिन तीन दिन बीतने के बावजूद भी वह घर नहीं पहुंचा हैं.इधर रिश्तेदारों व उसके साथियों के यहां काफी खोज बीन की गई, लेकिन कहीं भी उसका अता-पता नहीं चला. हालांकि उसका साइकिल भी कहीं बरामद नहीं हुआ है. इधर गुरुवार की सुबह परिजन थाना में पहुंचे और हंगामा करने लगे. नगर इंस्पेक्टर जय प्रकाश पंडित ने आश्वासन दिया कि तुरंत लापता की खोजबीन की जाएगी. परिजन काफी दहशत के माहौल में हैं. परिजनों को आशंका है कि मेरे पुत्र के साथ कहीं किसी प्रकार की अनहोनी न हो जाए.

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024