परवेज़ अख्तर/सिवान:
इन दिनों नगर पुलिस की निष्क्रियता से दुकानदारों पर सामत सी आ गई है।दुकानदारों का अब पुलिस से भरोसा उठने लगा है। दुकानदार हार-थक के अब नेपाली गार्डों का सहारा लेना शुरू कर दिए है। नेपाली गार्डों का सहारा लेने के बाद दुकानदार अब अपने आपको सेफ महसूस कर रहे है।इसके बावजूद पुलिस जस के तस बनी हुई है।नगर थाना क्षेत्र के तेलहट्टा बाजार से मंगलवार की रात्रि दो चोरों को नेपाली नाइट गार्डों ने चोरी करते हुए रंगेहाथ पकड़ कर धुनाई के बाद नगर थाना को सुपूर्द कर दिया।
मिली जानकारी अनुसार भतीजी के जन्मदिन में गिफ्ट देने के लिए चोरी करने के लिए दो चोर नगर थाना क्षेत्र के तेलहट्टा बाजार पहुंचकर चोरी करने का प्रयास कर रहे थे। तभी मोहल्ले की सुरक्षा के लिए तैनात चार नेपालिननाइट गार्डो की नजर इन दोनों चोरों पर पड़ी।गार्डो ने दोनों चोरों को दौड़ाकर पकड़ लिया। पकड़े गए दोनों चोर हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सलोनेपुर निवासी है।चोरों के पास से दुकान का ताला तोड़ने वाला औजार भी बरामद किया गया। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार चोरों ने बताया कि भतीजी का जन्मदिन था।और जन्मदिन का गिफ्ट खरीदने के लिए ये लोग चोरी करने के लिए आए थे।वहीं इस मामले में नगर थाना इंस्पेक्टर जयप्रकाश पंडित ने बताया कि दो चोरों को लोगों ने पकड़कर दिया है।मामले में जांच की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…