सिवान: महावीरी मेले में जय बजरंग बली व जयश्रीराम के उद्घोष से वातावरण हुआ भक्तिमय

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के विभिन्न प्रखंडों में बुधवार को महावीरी मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान देवी-देवताओं की आकर्षक झांकियां निकाली गई। जुलूस में युवाओं ने पारंपरिक करतब दिखा खूब वाहवाही लूटी। वही जुलूस के दौरान जयश्रीराम एवं जय हनुमान के उद्घोष से वातावरण भक्तिमय हो गया। सुरक्षा व्यवस्था को ले विभिन्न जगहों पर प्रशासन गश्त करता रहा। जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती की गई थी। जानकारी के अनुसार हरिहांस में महावीरी मेला शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। वहीं मेले की निगरानी ड्रोन कैमरे से होती रही। मेले में जय बजरंग बली और जय श्रीराम के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। नवयुवकों द्वारा लाठी, तलवार का करतब तथा कई प्रकार की झांकी का प्रदर्शन किया गया। मेले में सुरक्षा व्यवस्था कायम रखने के लिए जिला प्रशासन की ओर से इंस्पेक्टर जयराम पंडित, हुसैनगंज थाना, एमएच नगर थाना, रघुनाथपुर, पचरुखी थाना सहित रैफ एवं काफी संख्या में पुलिस बल तैनात थे।

इस अवसर एसडीओ सुनील कुमार, एसडीपीओ फिरोज आलम, बीडीओ राकेश कुमार चौबे, हसनपुरा बीडीओ राजेश्वर राम, सीओ सुनील कुमार, मुखिया राजीव कुमार समेत काफी संख्या में लोग मौजूद थे। वहीं बड़हरिया ज्ञानी मोड़ में महावीरी मेला का आयोजन किया गया। इस दौरान युवाओं ने करतब दिखा लोगों की खूब वाहवाही लूटी। इस मौके पर बीडीओ प्रणव कुमार गिरि, राजस्व पदाधिकारी राकेश आनंद, सीओ अनिल कुमार श्रीवास्तव सुरक्षा व्यवस्था को ले पुलिस बल के साथ जगह-जगह गश्त करते नजर आए। वहीं जीरादेई प्रखंड के पथारदेई गांव में मंगलवार की रात प्रशासन की देखरेख में महावीरी मेला शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। महावीरी जुलूस गाजे बाजे के साथ पथारदेई से निकलकर जामापुर होते हुए जीरादेई पहुंची जहां मेला का आयोजन किया गया। इस जुलूस में विभिन्न तरह के झांकियां प्रस्तुत की गई। इस मौके पर बीडीओ जितेंद्र कुमार राम, सीओ सुभेंद्र झा, थानाध्यक्ष राकेश कुमार पुलिस बल के साथ तैनात दिखे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026