सिवान: उत्तर प्रदेश के श्रद्धालु आए थे मेंहदार दर्शन को तब तक चोरों ने उड़ाई बोलेरो

पीड़ित ने थाने पहुंच लगाई गुहार

परवेज़ अख्तर/सिवान: चैनपुर ओपी थाना अंतर्गत बाबा महेंद्रनाथ धाम मेंहदार से सोमवार के दोपहर चोरों ने एक बोलेरो गाड़ी की चोरी कर ली.मिली जानकारी के मुताबिक उ०प्र० के बलिया जिला के हल्दी थाना अन्तर्गत हल्दी निवासी देवेंद्र कुमार यादव अपने परिजनों के साथ सोमवारी को मेंहदार स्थित भगवान भोलेनाथ के मंदिर में पूजा अर्चना करने आए हुए थे,वह सड़क के साइड में बोलेरो को खड़ी कर परिवार के साथ पूजा अर्चना करने मंदिर में चले गए इतने में चोरो ने बोलेरो की चोरी कर लि, इधर बोलेरो मालिक पूजा अर्चना करने के बाद,जब बोलेरो के पास पहुंचे तो देखा की बोलेरो गायब है वह काफी खोजबीन की बावजूद बोलेरो का कही भी पता नहीं चला इसके बाद पीड़ित यादव ने चैनपुर ओपी थाने पहुंचे पुलिस को इसकी सूचना दी, लिखित आवेदन में बोलेरो वाहन का नं० up 60X5253 का जिक्र किया हैै.इधर चैनपुर ओपी थानाघ्यक्ष राकेश कुमार ने मामले को संज्ञान में लेते हुए संदिग्धो से पुछ-ताछ शुरु कर दी है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026