परवेज अख्तर/सिवान: मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम 5.0 के तृतीय चरण में जिले काे द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ है। जिला प्रतिरक्षण विभाग कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में 17.9 बच्चों के साथ प्रति सेशन टीकाकरण किया गया है। जिले को मिली इस उपलब्धि पर जिला स्वास्थ्य विभाग गौरवान्वित है। जिलाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता व सिविल सर्जन डा. अनिल कुमार भट्ट सहित स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों ने इसपर प्रसन्नता जाहिर की है।
जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डा. अमित चंद्र मिश्रा ने कहा कि सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक, प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक, डाटा आपरेटर, सभी सहयोगी संस्थाओं के जिला एवं प्रखंड के प्रतिनिधि, कोल्ड चैन हैंडलर के अथक प्रयास एवं परिश्रम से जिले को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ है। इसके लिए सभी बधाई के पात्र हैं।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…