परवेज अख्तर/सिवान: केंद्रीय चयन पर्षद सिपाही भर्ती के तहत मद्य निषेध उत्पाद एवं निबंधन विभाग में मद्य निषेध सिपाही पद पर नियुक्ति के लिए रविवार काे लिखित परीक्षा आयोजित होगी। लिखित परीक्षा एक पाली में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी। इसके लिए जिले के विभिन्न विद्यालयों में कुल 17 केंद्र बनाए गए हैं। लिखित परीक्षा में 8 हजार 873 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
परीक्षा के आयोजन को लेकर एडीएम जावेद अहसन अंसारी व उप विकास आयुक्त दीपक कुमार सिंह की संयुक्त अध्यक्षता में जिला परिषद सभागार में प्रेक्षक सह स्टैटिक दंडाधिकारी, जोनल मजिस्ट्रेट सह समन्वय/गश्त दल, उड़नदस्ता दल दंडाधिकारी, केंद्राधीक्षक व पुलिस पदाधिकारियों की बैठक हुई। जिला शिक्षा पदाधिकारी मिथिलेश कुमार ने बताया कि अभ्यर्थियों को अपने साथ एडमिट कार्ड के अलावा कोई एक और पहचान पत्र लाना अनिवार्य होगा। परीक्षा के दौरान केंद्रों पर कड़ी निगरानी रहेगी। संपूर्ण परीक्षा की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी भी कराई जाएगी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…