सिवान: गृह विज्ञान व संगीत की परीक्षा में सरल प्रश्न देख परीक्षार्थियों के चेहरे खिले

दोनों पालियों की परीक्षा में 121 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

परवेज अख्तर/सिवान: इंटर के सैद्धांतिक विषयों की परीक्षा गुरुवार को आठवें दिन भी जिले के 37 केंद्रों पर शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त माहौल में हुई। परीक्षा के दौरान किसी भी परीक्षा केंद्र से एक भी परीक्षार्थी के निष्कासन की सूचना नहीं मिली। आठवें दिन दोनों पालियों की परीक्षा में कुल 121 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं कुल 12 हजार 144 में से 12 हजार 23 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। गुरुवार को पहली पाली में संगीत व दूसरी पाली में गृह विज्ञान विषय की परीक्षा हुई। इसमें सरल प्रश्न देख परीक्षार्थियों ने राहत की सांस ली। गृह विज्ञान की परिक्षार्थियों ने बताया कि प्रश्न काफी सरल थे। उन्हें उम्मीद नहीं थी कि अन्य विषयों में पूछे गए प्रश्नों से सरल प्रश्न आएंगे।

जिला शिक्षा विभाग कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार पहली पाली की परीक्षा में 1931 परीक्षार्थियों में 1906 परीक्षार्थी उपस्थित हुए, जबकि 25 परीक्षार्थी परीक्षा में अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरी पाली की परीक्षा में 10 हजार 213 परीक्षार्थी में 10 हजार 117 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। इस दौरान 96 परीक्षार्थी परीक्षा में अनुपस्थित रहे। हालांकि परीक्षा में कदाचार के आरोप में एक भी परीक्षार्थी के निष्कासित होने की सूचना नहीं रही। परीक्षा शुरू होने से पहले परीक्षार्थियों की गहन तलाशी ली गई। इसके बाद ही उन्हें परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया। कदाचार मुक्त परीक्षा को लेकर केंद्रों पर स्टैटिक दंडाधिकारी सह प्रेक्षक, जोनल डंडाधिकारी सह गश्ती दल दंडाधिकारी, उड़नदस्तादल दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल के जवान मुस्तैद दिखे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024