मनोरम दृश्य व वातावरण के लिए सर्कुलेटिंग एरिया में लगा है फव्वारा
परवेज अख्तर/सिवान: जंक्शन पर आने वाले यात्रियों को सर्कुलेटिंग एरिया में मनोरम दृश्य व वातावरण दिखे, इसके लिए मुख्य द्वार पर फव्वारा लगाया गया था, लेकिन यह फव्वारा कई महीनों से बंद पड़ है। बावजूद विभागीय अफसर इसे चालू करने के प्रति पूरी तरह उदासीन है। इस फव्वारे के प्रति उदासीनता इस कदर है कि यह महीने में शायद ही एक या दो बार चालू होता हो। हालांकि जब जंक्शन पर वरीय अधिकारी निरीक्षण को आते हैं तो इस फव्वारे को इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारी किसी तरह से ठीक कर अपनी जान बचाने का काम करते हैं।
जैसे ही अधिकारियों की रवानगी होती है, तो यह फव्वारा बंद कर दिया जाता है। जो कि शोभा की वस्तु बनने का काम करता है। एक तरह से यह फव्वारा जंक्शन के सौंदर्यीकरण के लिए नहीं बल्कि अधिकारियों को खुश करने के लिए लगाया गया है। बता दें कि सिवान जंक्शन रेलवे के ‘ए’ श्रेणी के स्टेशनों में शामिल है। इस कारण सौंदर्यीकरण के नाम पर रेलवे ने लाखों रुपये यहां खर्च किए हैं, लेकिन फव्वारे के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति कर दी गई। बता दें कि जंक्शन के सर्कुलेटिंग एरिया का फव्वारा कई दिनों से बंद है। बंद होने के बाद इसके गड्डे का पानी साफ नहीं किया गया। इस कारण इसमें एकत्रित पानी गंदा हो गया। अब उस पानी से बदबू आ रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…