सिवान: बाइक चोरी कर यूपी में बेचने वाले गैंग का पर्दाफाश

  • पुलिस की पूछताछ में छोटकन ने बाइक चोरी की घटना के उगले कई राज
  • चोरी के आरोप में गिरफ्तार छोटकन धनौती ओपी क्षेत्र के खगौरा निवासी है

परवेज अख्तर/सिवान: धनौती ओपी पुलिस ने एक बाइक चोर गैंग का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के खगौरा निवासी छोटकन अली को गिरफ्तार किया है। उसके पास से चोरी की एक बाइक भी बरामद की गयी है। हालांकि पुलिस को चोरी की अभी कई अन्य गाड़ियों के बरामद होने की संभावना है। पकड़े गए छोटकन से लगातार पूछताछ की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने गुप्त सूचना के अधार पर छोटकन को गिरफ्तार किया है। साथ ही उसके पास से मुफस्सिल थाना क्षेत्र से चोरी गई एक बाइक भी बरामद किया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पूछताछ के दौरान छोटकन ने पुलिस को बताया है कि जिले से की गयी चोरी की बाइक को वह यूपी में बेचता है। कम से कम एक दर्जन से अधिक चोरी की बाइक वह बेच चुका है। साथ ही उसने चोरी के बाद छिपाकर रखी गयी कई बाइक का पता भी पुलिस को बताया है। इधर उसकी निशानदेही पर पुलिस उक्त पते पर बाइक बरामद करने को लेकर लगातार छापेमारी करने में जुटी है।

जिले में बाइक चोरों का है आतंक

जिले में बाइक चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। पुलिस सूत्रों की मानें तो प्रतिदिन एक- दो बाइक जिला मुख्यालय के किसी न किसी इलाके से चोर उड़ा रहे हैं। बाइक चोरी मामले का अज्ञात चोरों के खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में कांड दर्ज हो रहे हैं लेकिन अधिकतर मामलों में चोर पुलिस के हथ्थे नहीं चढ़ रहे हैं। यहीं कारण है कि लोग अब दूर दराज के क्षेत्रों के अलावा जिला मुख्यालय में भी बाइक चोरों के आतंक से परेशान हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026