परवेज अख्तर/सिवान: महादेवा ओपी क्षेत्र के झुन्नापुर गांव में 11 जुलाई की दोपहर एक अनियंत्रित पिकअप विद्युत पोल से टकरा गई थी. इस दुर्घटना में पिकअप में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया था. घायल की मौत मंगलवार की देर शाम गोरखपुर में इलाज के दौरान हो गई. जिसका पुलिस ने पोस्टमार्टम करने के बाद शव को स्वजनों को सौंप दिया.
मृतक की पहचान आकोपुर निवासी कौशल अली के रूप में हुई. मामले में महादेवा ओपी प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि घायल कौशल का इलाज गोरखपुर में चल रहा था. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. इस घटना गाड़ी में सवार दोनों की मौत हो गई है. वहीं घटना के बाद से गाड़ी चालक फरार है. उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. वहीं गाड़ी को जब्त कर लिया गया है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…