सिवान: जदयू नेता के मैनेजर से लूटपाट के दौरान मारी गयी थी गोली

  • गांव का साइकिल सवार मौके पर पहुंच गया था
  • अंधेरे में ही तीर चला रही नगर थाने की पुलिस

परवेज अख्तर/सिवान: ऋचा रसोई गैस एजेंसी के गोदाम मैनेजर अमित सिंह को लूटपाट के दौरान गोली मारी गयी थी। पुलिस सूत्रों की मानें तो बाइक सवार बदमाश मैनेजर से रुपए की लूटपाट करना चाहते थे। संयोगवश उसके ही गांव का एक साइकिल सवार व्यक्ति मौके पर पहुंच गया। फिर क्या दोनों बहादुरी दिखाते हुए बदमाशों का विरोध करना शुरू कर दिया। इधर लूटपाट में कामयाब न होते देख बदमाशों ने दहशत फैलाने की नीयत से मैनेजर अमित कुमार को गोली मार दी। बताया यह भी जा रहा है बदमाशों को पता था कि हर रोज शाम को मैनेजर गोदाम का कलेक्शन का रुपया अपने साथ ले जाता है।

उसी रुपये को लूटने के लिए बदमाशों ने अमित को रेनुआ पुल को समीप रोका था और लूटपाट की कोशिश की थी। हालांकि पुलिस को अभी इस मामले में कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लग सका है और वह अंधेरे में ही तीर चला रही है। गौरतलब है कि शहर के रेनुआ पुल के समीप बीते मंगलवार की देर शाम अपराधियों ने जदयू नेता जीशू सिंह के ऋचा गैस गोदाम मैनेजर अमित सिंह को गोली मार दी थी। घटना को अंजाम तक दिया गया जब अमित ड्यूटी कर अपने घर रेनुआ वापस लौट रहा था। बताया जाता है कि मैनेजर की हालत अभी स्थिर है और वह पटना के एक निजी अस्पताल में इलाजरत है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024