सीवान के रघुनाथपुर थाने से दो सौ मीटर दूर ज्वेलरी शोरूम पर बेखौफ बदमाशों ने बोला धावा, दिनदहाड़े 40 लाख के जेवर लूटे, पूरा कैश भी उठा ले गए

✍️परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ: थाने से दो सौ मीटर दूर ज्वेलरी शोरूम पर बदमाशों का धावा, दिनदहाड़े 40 लाख के जेवर लूटे, पूरा कैश भी उठा ले गए वारदात दोपहर तीन बजे हुई। थाने से मात्र दो सौ मीटर दूर हुई वारदात से दहशत फैल गई। आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। नाकेबंदी कर चेकिंग अभियान भी चलाया गया।

रघुनाथपुर बाजार में आमदिनों की तरह ग्राहकों की आवाजाही थी। इसी बीच रघुनाथपुर के उत्तर टोला की तरफ से थाने से महज दो सौ मीटर दूर स्थित ज्वेलरी दुकान पर तीन बाइकों से 6 अपराधी पहुंचे। आते ही दुकानदार पर पिस्टल तान दी और ताबड़तोड़ सोने-चांदी के गहनों को बटोरना शुरू कर दिया। कैश काउंटर में मौजूद पूरे रुपये भी निकाल लिये।

घटना के दौरान दुकानदार नर्वदेश्वर सोनी के अलावा दो महिला ग्राहक भी मौजूद थीं। जितनी देर बदमाश दुकान में थे, सभी सहमे रहे। मुश्किल से 10-15 मिनट में ही अपराधी घटना को अंजाम देकर निकल गए। सनसनीखेज वारदात की भनक आसपास के दुकानदारों को भी नहीं लगी। अपराधियों के जाते ही दुकानदार ने शोर मचाना शुरू किया। तब तक सभी अपराधी अपनी बाइक से बंगरा गांव की तरफ से निकल भागे थे।

बदमाशों के हाथ 40 लाख की ज्वेलरी और 70 हजार नकद लगा है। बताया जा रहा है कि अपराधियों की उम्र 30 वर्ष के आसपास थी। घटना की जानकारी मिलने पर रघुनाथपुर पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान लोगों ने पुलिस को जमकर कोसा। घटनास्थल रघुनाथपुर थाने से महज 200 मीटर की दूरी पर ही है। ज्वेलरी के दुकान के आसपास कई अन्य दुकानें और लोगों के घर हैं। दिनदहाड़े हुए वारदात से लोगों में दहशत की स्थिति दिखाई दी।

 

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026