परवेज अख्तर/सिवान: सिवान-छपरा मुख्य पथ पर दारौंदा थाना क्षेत्र के ढोलकिया पुल के समीप बुधवार की शाम एक दुकानदार को बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। गोली दुकानदार के कमर में लगी थी। घटना के संबंध में बताया जाता है कि दारौंदा थाना क्षेत्र के जलालपुर निवासी हरि सिंह के पुत्र कमलेश सिंह सिवान में टाइल्स का दुकान चलाते हैं।
दुकान बंद कर अपने घर जाने के दौरान ढोलकिया पुल के समीप एक मोटरसाइकिल पर सवार दो अपराधियो ने उन्हें ओवरटेक कर रोका और गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया । घटना स्थल पर पहुंचे स्थानीय लोगों के सहयोग से इलाज के लिए उन्हें सारण के एकमा स्थित निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। बताया जाता है कि गोली कमर के आसपास लगी थी। घटना के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…