सिवान: विधायक ने किया विद्यालय के चार कमरों का शिलान्यास

परवेज अख्तर/सिवान: गोरेयाकोठी के विधायक देवेश कांत सिंह ने गोरेयाकोठी प्रखंड मुख्यालय स्थित नारायण कर्मयोगी उच्च विद्यालय में मंगलवार को चार कमरे का शिलान्यास किया। इस दौरान समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि इस विद्यालय ने सैकड़ों चिकित्सक, इंजीनियर व दर्जनों आइएस, आइपीएस तथा विभिन्न क्षेत्रों कार्य करने वाले लोगों को दिया है। इस ऐतिहासिक धरोहर को संवारना मेरी जिम्मेवारी है कि इस विद्यालय का मैं पूर्ववर्ती छात्र रहा हूं। इस नाते विद्यालय के विकास के कार्यों को संपादित परम कर्तव्य बनता है।

भवन का निर्माण हो जाने के बाद शैक्षिक कार्यों में काफी सुविधा होगी। कक्षा आठ एवं नौ में विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को काफी सुविधा मिलेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष विनय गिरि ने किया। इस मौके पर प्राचार्य प्रो. प्रमेंद्र रंजन सिंह, मनोज कुमार सिंह, सोनू सिंह, प्रधानाचार्य मोहन प्रसाद, मंडल अध्यक्ष प्रमोद कुमार तिवारी, मुखिया बृजकिशोर साह, कनीय अभियंता संतोष सागर आदि मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026