सिवान: मौसम का पल-पल बदल रहा मिजाज, किसान परेशान

  • सुबह में समय से निकली धूप तो हर किसी के चेहरे खुशी से खिल उठे
  • दोपहर होते-होते आसमान में छाये बादल, टपकने लगीं बारिश की बूंदे

परवेज अख्तर/सिवान: जनवरी के इस महीने में मौसम का मिजाज पल-पल बदल रहा है। मौसम के मिजाज का इस तरह से बिगड़ने का असर आम लोगों को तो हो ही रहा है। जिले के किसानों को यह आफत में डाल दे रहा है। शनिवार को मौसम का मिजाज कुछ इस कदर बदला कि जिले के लोग हैरत में रह गये। सुबह में समय से धूप निकली। लेकिन, दोपहर होते-होते कई इलाकों में बूंदा-बांदी शुरू हो गयी। हालांकि, हल्की हो रही यह बारिश कुछ देर बाद थम गई। मौसम के सर्द होने और हल्की बारिश के चलते किसानों की चिंता एकबार भी फिर से बढ़ गई है। बादलों के रूप-रंग देखकर किसान आशंका जाहिर कर रहे हैं कि यहां फिर से ओलावृष्टि हो सकती है। अगर ऐसा हुआ तो फसलों को नुकसान होने की संभावना अत्यधिक बढ़ जाएगी। क्योंकि पूर्व में भी बारिश-ओलावृष्टि होने के साथ ही सर्दी बढ़ने से प्याज के बिचड़ों, आलू, सरसो व गांठ वाले फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है।

तापमान में और आएगी गिरावट

मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक तापमान में गिरावट का यह दौर जारी रह सकता है। हालांकि, आसमान में बादलों के छाये रहने व सुबह साढ़े 11 बजे तक धूप खिले रहने से शनिवार को तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गयी। जहां सुबह में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं शाम 5 बजे का तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम के जानकारों के अनुसार शनिवार का अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहा। इधर, शनिवार की रात में हल्की बारिश भी संभावना बनी हुई है। जिसके चलते किसानों को कृषि विशेषज्ञों ने फसलों की देखरेख करने की सलाह दी है। रविवार को भी हल्की से मध्यम बारिश व ओले पड़ने की संभावना व्यक्त की जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026