परवेज अख्तर/सिवान: सदर प्रखंड के पचलखी स्थित मध्य विद्यालय में शनिवार को लाइट आफ इंडिया टीम के सौजन्य से क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में करीब 84 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में टापर 20 प्रतिभागियों को लाइट आफ इंडिया टीम ने विशिष्ट पुरस्कार सम्मानित किया। जबकि शेष 64 प्रतिभागियों को प्रखंड के अधिकारियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। क्विज प्रतियोगिता में पलक कुमारी ने प्रथम, शैलेश कुमार ने द्वितीय, गुड़िया कुमारी ने तीसरा व खुशी कुमारी ने चौथा स्थान प्राप्त किया।
वहीं निभा कुमारी, सिमरन अर्चना, आभास, सागर, आदित्य अमन, स्नेहा, निशु, प्रियंका, राधा कुंदन, सुप्रिया, अनु निधि रोशनी आदि ने भी बेहतर प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक सुजीत कुमार पांडेय व वेदांत आनंद वर्मा ने किया। इस मौके पर प्रधानाध्यापक सुभाष तिवारी, शिक्षक वीरेंद्र कुमार यादव, प्रमोद कुमार पांडेय, पंकज कुमार, मनोज कुमार, अनु कुमारी, राजकिशोर प्रसाद राम, गीता कुमारी गीता कुमारी, पूर्व जिला पार्षद पिंकी देवी आदि उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…