सिवान: लिपिक से कर्मियों ने की अभद्र व्यवहार, थाने में दिया आवेदन

परवेज अख्तर/सिवान: ज़िले में गन्ना विभाग कार्यालय में पदस्थापित लिपिक अमित कुमार से बिहार राज्य चीनी निगम लिमिटेड इकाई न्यू के रिटायरमेंट कर्मियों ने भुगतान नहीं से नाराज होकर अभद्र व्यवहार किया.इस मामले में लिपिक ने स्थानीय थाना को आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है. उन्होंने बताया कि सोमवार की दोपहर कार्यालय में अन्य कर्मियों के साथ कार्य कर रहे थे. उसी दौरान दस से बारह की संख्या में कर्मी पहुंचे और भुगतान की मांग करने लगे.जबकि महाप्रबंधक के द्वारा सभी को नोटिस दे दिया गया है कि जिन का भी भुगतान समय से नहीं होता है या भुगतान में किसी प्रकार की कटौती होती है तो साक्ष्य के साथ विभाग को अवगत कराए.

जिसके बाद उस पर कार्रवाई की जाएगी लेकिन इन लोगों के द्वारा बिना किसी साक्ष्य के ही कार्यालय में घुसकर सरकारी दस्तावेज को फाड़ दिया गया और मारपीट करने का प्रयास किया गया.सभी कर्मियों का कहना था कि जो साक्ष्य हम लोग जमा करेंगे उसकी रिसीविंग भी यहीं से लेंगे. जबकि वरीय पदाधिकारियों से बात करने के दौरान कहा गया कि आवेदन मिलने के बाद पटना मुख्यालय से सभी को रिसीविंग दी जाएगी.इन सभी बिंदुओं पर बातचीत की गई लेकिन उन लोगों ने बदतमीजी करना शुरू कर दिया और जान से मारने की धमकी देने लगे. अन्य कर्मियों के सहयोग से बड़ी घटना होने से रोकी गई.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026