सिवान: समर कैंप में कमजोर बच्चों में विकसित किया जा रहा समझने का गुण

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के विभिन्न प्रखंडों में शिक्षा विभाग के निर्देश पर कक्षा पांच, छह एवं सात के कमजोर बच्चों में अच्छी समझ का गुण विकसित किया जा रहा है ताकि विद्यालय खुलने के बाद कक्षा के तेज बच्चों के साथ समझ सकें। इस कार्य में शिक्षक सेवक, तालीमी मरकज, जीविका दीदी व अभिभावकों का सहयोग मिल रहा है। इसको लेकर बच्चों में भी उत्साह देखने काे मिल रहा है। इस दौरान मध्य विद्यालय आलमपुर में समर कैंप के दौरान शिक्षा सेवक संजय बैठा ने बताया कि समर कैंप में प्रारंभिक अक्षर, शब्द स्तर के बच्चों को शामिल किया गया है। इसके लिए बड़हरिया में 25 शिक्षा सेवक समर कैंप केंद्र का संचालन कर रहे हैं। वहीं जीविका से 60 केंद्र बनाए गए हैं। कुल 85 केंद्र बनाए गए हैं।

इस दौरान बीईओ श्रवण कुमार ने करीब एक दर्जन समर कैंप का निरीक्षण किया तथा संबंधित लोगों का आवश्यक परामर्श दिए। इस मौके पर डाटा आपरेटर हरिओम कुमार, जीविका के कोआर्डिनेटर संतोष कुमार, उपेंद्र कुमार, प्राथमिक शिक्षक संघ के नेता जयप्रकाश गुप्ता, शंभूनाथ यादव, पंकज शर्मा आदि उपस्थित थे। वहीं बसंतपुर के सभी पंचायतों के करीब 17 विद्यालयों में समर कैंप का आयोजन किया गया। इसमें करीब 255 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस दौरान कक्षा पांच, छह व सात के कमजोर बच्चों में समझ विकसित करने के गुण बताए जा रहे हैं। समर कैंप का संचालन सुबह सात बजे से नौ बज तक किया जा रहा है। समर कैंप संचालन में टोला सेवक और तालीम मरकज, जीविका दीदी, शिक्षक आदि का सहयोग मिल रहा है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024