सिवान: टावर लगाने के विरुद्ध में मोहल्ले वासियों ने किया जमकर हंगामा

दो रोज पूर्व दर्जनों मोहल्लेवासी डीएम को सौंप चुके हैं ज्ञापन

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के वार्ड नंबर 20 एवं 21 कागजी मोहल्ल दीनदयाल नगर के एक मकान पर टावर लगवाने से आक्रोशित लोगों ने शनिवार की सुबह जमकर हंगामा किया. ग्रामीणों का आरोप है कि बीते दो दिन पहले इसकी शिकायत डीएम से किया था. जिसके बाद भी कार्य शुरू है. शनिवार को जैसे ही कार्य शुरू हुआ, मुहल्ले के लोग एकत्रित हो गए और हंगामा करना शुरू कर दिया. बताते चलें कि बीते गुरुवार को 50 की संख्या में समाहरणालय पहुंचे मोहल्लावासियों में शामिल पांच लोगों से डीएम ने मुलाकात कर आवेदन दिया था.

आवेदन में कहा था कि मोहल्ला निवासी संजय प्रसाद द्वारा अपने घर की छत पर टावर लगवाने के लिए सामाग्री एकत्रित किया है. टावर लगवाने का कार्य किया जा रहा है. मोहल्लेवासियों ने जब इसका विरोध किया तो उनके द्वारा गाली-गलौज की गई. उनके टावर लगवाने से सारे मोहल्लावासियों में भय का माहौल है. मोहल्ला में कई वृद्ध मरीज ऐसे हैं जो हदय रोग, मधुमेह आदि गंभीर रोग से ग्रसित हैं. टावर के टुष्प्रभावों से उनका स्वस्थ बुरी तरह प्रभावित हो सकता है. सूचना पर पहुंची नगर थाना की पुलिस ने आक्रोशितों को समझ बुझा के शांत कराया.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026