सिवान: दाढ़ी बाबा अंडर 14 क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में संघमित्रा क्रिकेट एकेडमी की टीम विजयी

परवेज अख्तर/सिवान: शहर स्थित डीएवी पीजी कालेज खेल मैदान में चल रहे दाढ़ी बाबा अंडर 14 क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्धाटन मैच साेमवार को संघमित्रा क्रिकेट एकेडमी बनाम स्पार्टन क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया। इसमें संघमित्रा क्रिकेट एकेडमी की टीम छह रन से जीत दर्ज कर अगले दौर में प्रवेश की। टास जीतकर स्पार्टन क्रिकेट एकेडमी की टीम पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। बल्लेबाजी करने उतरी संघमित्रा क्रिकेट एकेडमी की शुरुआत अच्छी नहीं रही। मोनू पहले ओवर के पहले गेंद पर सुनील के शिकार हुए। इसके बाद संघमित्रा क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 288 रन का स्कोर खड़ा किया। इसमें आसिफ ने 112 रन और नीतीश ने 41 रन का सराहनीय योगदान दिया। इस मैच में स्पार्टन क्रिकेट एकेडमी के गेंदबाज सुनील ने अच्छी गेंदबाजी करते हुए सात ओवर में 50 रन देकर 2 विकेट लिया।

वहीं जब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्पार्टन क्रिकेट एकेडमी की टीम 282 रन ही बना सकी। स्पार्टन क्रिकेट एकेडमी की भी शुरुआत अच्छा नहीं रही और उनके सलामी बल्लेबाज 0 रन पर रन आउट हो गए। पहला विकेट जल्दी गिरने के बाद फरहान अली 84 रन और प्रशांत 41 रन की मदद से स्पार्टन क्रिकेट एकेडमी की टीम जीत के करीब पहुंच गई। तभी संघमित्रा क्रिकेट एकेडमी के कमरान ने घातक गेंदबाजी कर सात ओवर में 30 रन देकर तीन विकेट लिए और मैच में जीत दिलाई। इस प्रकार संघमित्रा क्रिकेट एकेडमी की टीम छह रन से जीत दर्ज कर अगले दौर में प्रवेश किया। संघमित्रा क्रिकेट एकेडमी की जीत के बाद पप्पू क्रिकेट एकेडमी के कोच मेहनाज अहमद उर्फ (पप्पू ) ने आसिफ को मैन आफ द मैच से सम्मानित किया। मैच में अंपायर की भूमिका में प्रज्वल भारद्वाज और शाकिब रहे और स्कोरर के रूप में मोहित श्रीवास्तव ने योगदान दिया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026