परवेज अख्तर/सिवान: जिले में लूट, छिनतई, गोली बारी और चोरी की घटना चरम पर है. अपराध पर लगाम लगाने के लिए प्रत्येक दिन प्रसाशन पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रही है, तो अपराधी अपराधिक घटनाओं को अंजाम देने के लगे हैं. यही नहीं रात्रि में चोरी की घटना बढ़ने से लोग दहशत में हैं. बुधवार की रात्रि सराय ओपी क्षेत्र आदर्श नगर मुहल्ले में विजय मिश्र के मकान में चोरों ने खिड़की तोड़ लाखों की संपत्ति चोरी कर लिया.
घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि घर का मुख्य सदस्य विजय मिश्र दिल्ली गए हुए हैं. एक महिला एक बच्चे को लेकर घर में सोई थी. इसके बावजूद भी चोरों ने मकान का खिड़की तोड़ तकरीबन दो लाख से अधिक की संपत्ति चोरी कर लिया. परिजनों ने यह भी बताया कि चोरों ने नगद कम, जेवरात अधिक चोरी की है. घटना की सूचना पर पहुंची सराय ओपी पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…